क्या प्यार आपको आपके लक्ष्य से भटकाता है - Relationship problems & solutions in hindi

क्या प्यार आपको आपके लक्ष्य से भटकाता है


हेलो दोस्तों ,
इस दुनिया में लगभग हर इंसान को कम से कम एक बार प्रेम (Love) जरूर होता है, और   किसी से प्यार करना  गलत भी नहीं है। लेकिन problem वहा  आती है जहाँ  प्यार आपको आपके लक्ष्य से भटकाता है। लेकिन इससे पहले ये जनना जरूरी है की क्या प्रेम सच में हमे हमारे लक्ष्य से भटकाता है?  प्रेम कोई चीज नहीं है बल्कि एक भाव है। जो  माता -पिता से करते है या भाई - बहन  से करते है या फिर किसी दोस्त या girlfriend करते है। प्रेम आपको बांधता नहीं है। भगवान श्री कृष्ण के अनुसार प्रेम तो अनंत से अनंत तक होता है। उसकी कोई सिमा नहीं होती। 

A boy and a girl are happy in love, but are worried whether they are straying from their life goals in this cycle.


- लेकिन ऐसा क्यों होता है की हमे  लगता है की मै अपने लक्ष्यों से भटक रहा हूँ।  इसे में एक उदाहरण के द्वारा  समझता हूँ , जैसे की आप (लड़का या लड़की) किसी के साथ Relationship में है।  तो अगर आप आपस  में अच्छी -अच्छी बाते  करते है , और खुश  रहते है तो ,आपको कोई ऐसा - वैसा feel नहीं होता। लेकिन इसी जगह आपका कोई  झगड़ा हो जाता है या आप सामने वाली से या सामने वाली से बाते करने में bore होते है तो आपका मन चिड़चिड़ा सा हो जायेगा। 

जिससे आपको सबसे पहले मन में  यही ख्याल आएगा की क्या में अपने  लक्ष्यो से भटक रहा हूँ ? क्युकी हमे हमारी जिंदगी में entertainment  चाहिए होता है। और जब ये entertainment हमारी जिंदगी से दूर होता है तो हमारा मन over - thinking करने लग जाता है। यह overthinking ही हमारे मन में विचित्र  ख्यालो को लाती है। इस नजरिये से यह साफ़ है की प्रेम असीमित है , वह किसी को बांधता नहीं है। इसलिए अगर आप किसी के साथ relationship  में है तो उन्हें भी खुश  रखिये और खुद भी खुश रहिये। 

The girl is sitting on the boy's shoulder, both of them are very happy and are laughing.


: अगर आपको लगता है की प्यार आपको आपके लक्ष्य से भटकाता है   तो में आपको बताता हूँ  कुछ ऐसे solutions , जो आपकी Relationship problems के लिए पूरी तरह उपयुक्त है  :-

1. अगर आप किसी से प्यार करते है तो आपको रोज इसका proof देने की जरूरत नहीं है। मेरे कहने का तात्पर्य यह है की , अगर आप किसी के साथ relationship में है तो यह जरूरी नहीं है की आप उनसे रोज घंटो तक बाते करे। अगर सामने वाला भी आपसे सच्चा  प्यार करता है तो आप चाहे उन्हें कई महीनो से मिलो या सालो से , आपका प्यार कभी कम नहीं होगा। 
- इसकी  दो positive sides है :-
  1.  आप किसी से जितना दूर रहते हो , प्यार उतना ही ज्यादा और गहरा होता  जाता है। 
  2. इससे आप  आसानी से अपने लक्ष्यों पर फोकस  कर सकते है। 

Boy and girl are talking to each other on phone after a long time as both were busy in achieving their goals in life.

2. अपने आप को हमेशा mature बनाये रखने का  प्रयास करें। जब दो लोग आपस में relation में होते है तो दोनों का जो  लेवल है वो समान ही रहना चाहिए , न खुद को  किसी से कम समझे न ही किसी से ज्यादा ! आप दोनों को अपनी - अपनी बात कहने का समान अधिकार  है।  आप अपने partner से कह सकते है की कुछ महीनो या कुछ सालो तक मुझे अपने carrier , goals (लक्ष्यों) पर ध्यान देना है। इसलिए हमारा मिलना या फ़ोन पर बाते कम हो जायँगी। 
-  अगर आप सच में एक अच्छी Relationship में है तो वो आपकी बात जरूर समझेगी /समझेगा। 

Boy talking to his girlfriend on a serious topic



3.आपको  अपने partner से बाते पूरी तरह से बंद करने की जरूरत नही है। आप एक  time period बना सकते हो। जैसे की आप रोज उनसे सुबह और रात को 10 से 15 मिनट आराम से बाते करे ,एकदम दिल खोल के। जिससे आपका काम का बोझ भी कम होगा। 
- दूसरा फायदा यह की आप 2 या 3 दिन छोड़कर बाते करेंगे तो बाते और बाते करने का आनंद दोनों ही ज्यादा होंगे। 

A boy and a girl are meeting each other after a few days. both are very happy


4. अगर आप एक ऐसे इंसान हो जो , किसी से relation में आने से इसलिए डरते हो क्युकी आप को लगता है की प्यार आपको आपके लक्ष्य से भटकाता है। तो में आपको यही suggestion  दूंगा की अगर आप अपने आप को relationship ऑफर  होने के बावजूद इसमें आने से  रोक  सकते है। तो आप बिलकुल सही track पर है। आप आसानी से अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकते है। 
- लेकिन इसका मतलब यह  नहीं है की आप किसी से बाते ही न करे , अकेलापन एक  हद तक ही सही रहता है ज्यादा अकेलापन बिलकुल सही नहीं है। इसलिए लोगो से ,अपने  दोस्तों से या अपने पार्टनर से थोड़ी ही सही लेकिन  बाते  जरूर करनी चाहिए। किसी से भी बाते करना , हमारे मन को  शांति देता है।  और जब आपका  मन संतुष्ट और शांत रहेगा तो आप अपने लक्ष्यो या उद्देश्यों पर भी ध्यान  दे पाएंगे। 

A picture that shows you should focus on your goals


- इसलिए  इतने सख्त भी  मत  बनिये। मंजिले जोश से नहीं बल्कि होश और positive mindset से  मिलती है। अगर मन में  ठान रखा है की मुझे ये mukam hasil karna  ही है , तो कोई भी relationships  या कोई भी  इंसान आपको उस मंजिल तक पहुंचने से  नहीं रोक सकता। 

5. हमारी 18+  उम्र  ही ऐसी होती है जिसमे सारे के सारे संघर्ष समाहित  होते है। इसी जवानी में घरवाले  जिम्मेदारियां देना  शुरू करते है , इसी उम्र में हमे प्यार  होता है और हमारे दिल में किसी न किसी लड़की  के  लिए होता है की काश! ये मेरी गर्लफ्रेंड होती।  सबसे बड़ी चुनौती इस उम्र में यह होती है की इन्ही कुछ सालो में हमे अपना carrier बनाना होता है। 

In school, a girl is looking at another boy with love. This is not good for the future of boy and girl

- लेकिन ऐसा नहीं है की हम इन problems के solutions कर नहीं सकते। 
आप  कुछ  भी कर सकते है बस अपने  आप पर विश्वास रखिये और  मन में अपने इरादों को साफ़ रखिये। 
लेकिन इस उम्र को अगर जाया कर दिया तो कभी  भी ऐसे मौके दोबारा नहीं मिलेंगे।  यह एक  ऐसा दौर होता है , जिसमे अगर  आप चाहे तो अपनी जिंदगी को बिखार भी सकते है और निखार  भी सकते है।  इसके अलावा अगर आप  को love , relationships आदि से दूर  रखना चाहते है और अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहते है। तो कोई समस्या नहीं है आप दिल से अपने काम , अपने लक्ष्य पर ध्यान दीजिये , आपको सफलता जरूर मिलेगी। 
6. जब भी आपको ऐसा  लगे की  प्यार के चक्कर में आप अपने लक्ष्य से भटक रहे है। तो इस तरह के ख्यालो को बिलकुल  भी अपने मन में न रखे बल्कि इस बारे में अपने उसी साथी को जिससे आप  बात कर रहे है , बताये।  पर बताने  के तरिके को थोड़ा अलग रखे। आप उसे अपनी बातो से समझाने की कोशिश करे की आपको क्या चिंता सता  रही  है , इससे  वो आपकी बातो को जरूर समझेगी/समझेगा। और क्या पता यह समान ख्याल उसके मन में भी हो। 

A boy sitting next to a girl who is upset about not being able to meet her goals


इसलिए बाकि सब रहने दो बस आप उनसे इस बारे में बात करे और अपनी relationship  के बिच आयी इस चिंता या दुविद्या का निवारण करे। 

: निष्कर्ष

a table with "conclusion" written on it

जिंदगी में प्यार हर किसी को होता है , लेकिन बहुत खुश किस्मत होते है वे  लोग जिनको उनका प्यार मिल जाता है। इसलिए इस खुस किस्मती को जल्दबाज़ी करके खोइए मत।  अगर आपको लगता है की प्यार आपको आपके लक्ष्य से भटकाता है तो में निष्कर्ष में आपको यही कहूंगा की यह हर प्रकार के लोगो के relationships में अलग -अलग होता है। आपकी जोड़ी कुछ अलग  तरह  की है ... किसी और की जोड़ी दूसरे तरह की है तो आप उनके तथ्यों से relate नहीं कर सकते। 
इसलिए में तो  यही कहूंगा की इस सवाल का जवाब google पर नहीं बल्कि आपके heart में है। relationships में यह बात याद रखे की आपको हर problem का बिच का रास्ता निकालना है , अर्थात जैसे की आपके दिमाग  में यह सवाल  है की क्या प्यार आपको आपके लक्ष्य से भटकाता है?
तो इस  स्थिति में आपके पास दो option है। पहला यह की relationship को हटाकर अपने जीवन के लक्ष्यो की और ध्यान देंगे , दूसरा यह की आप इन  बातो  को ignore कर अपनी girlfriend या boyfriend के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताये। लेकिन आपको दोनों options में से कोई सा भी नहीं करना है। बल्कि बिच का रास्ता निकालना है जिससे दोनों पक्षो में समानता रहे। अर्थात अपने पार्टनर से भी मुलाकात होती रहे और साथ में अपने carrier और  जीवन के लक्ष्यो पर भी पूरा ध्यान रह सके। 

My other posts ( checkout if you interested) :-






उम्मीद है मेरे बताये कुछ तथ्य आपके जीवन में जरूर सुधार लाएंगे। 
!! धन्यवाद !!







1 टिप्पणियाँ

और नया पुराने